ज्योतिष शास्त्र के सहारे यूपी में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया गया भंडाफोड़
फिरोज़ाबाद (यूपी) में ज्योतिष शास्त्र के सहारे मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से 682-ग्राम की चांदी के पट्टे, मुकुट के टुकड़े, पीतल के बर्तन आदि बरामद किए गए। एसपी (कन्नौज) विनोद कुमार ने बताया कि 9 अंक का टोटका मानकर चोर चोरी करते थे।
read more at ABP न्यूज़


