Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जुलाई के महीने में शेयर बाज़ार देता है अच्छा रिटर्न, 25 साल में 72% है सक्सेस रेट

short by Tanya Jha / on Saturday, 4 July, 2026
जुलाई का महीना ऐतिहासिक आंकड़ों के हिसाब से शेयर बाज़ार के लिए शानदार साबित होता है। पिछले 25-वर्षों में जुलाई के महीने में निफ्टी का सक्सेस रेट 72% रहा है। इसके अलावा, सेंसेक्स और निफ्टी ने पिछले 25 में से 18 साल सकारात्मक रिटर्न दिया है। हालांकि, मौजूदा परिदृश्य के मद्देनज़र एक्सपर्ट्स निवेशकों को सोच-समझकर ट्रेडिंग की सलाह देते हैं।