जेल में बंद आतंकियों को पहुंचा रहे थे सिम कार्ड, CIK ने 5 लोगों को पकड़ा
काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की कई जेलों में बंद आतंकवादियों को सिम कार्ड पहुंचाने के मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया। बकौल पुलिस, इन संदिग्धों को श्रीनगर, बांदीपोरा और अनंतनाग से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, सिम जेल में आतंकवाद और नार्को-आतंकवाद में शामिल रहे कैदियों के लिए लाई गई थी।
read more at ABP न्यूज़


