जेल में लॉरेंस बिश्नोई पर सालाना ₹35-40 लाख खर्च करता है परिवार: गैंगस्टर का कज़न
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कज़न रमेश बिश्नोई ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि उसका परिवार हमेशा से अमीर रहा है और लॉरेंस के पिता के पास गांव में लगभग 110 एकड़ ज़मीन है। रमेश ने बताया, "लॉरेंस हमेशा महंगे कपड़े और जूते पहनता था। अब भी, जेल में परिवार उस पर सालाना ₹35-40 लाख खर्च करता है।"


