जीवित नेता को भरी सभा में श्रद्धांजलि देने लगे तेजस्वी, मांझी बोले- लगता है रात की उतरी नहीं
पटना के आरजेडी कार्यालय में माउंटेनमैन दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सोमवार को नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने 2-बार दशरथ की जगह केंद्रीय मंत्री व 'हम' संस्थापक जीतनराम मांझी का नाम ले लिया। इसपर जीतन ने कहा, "लगता है बाबू साहब की रात वाली उतरी नहीं...इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहे...नशा कुछ भी करा सकता है।"
read more at जनसत्ता


