ज्वालामुखी फटने से बाली में दर्जनों उड़ाने हुईं रद्द, हज़ारों यात्री फंसे
इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा में माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी ज्वालामुखी फटने से 10 किमी ऊपर तक उत्पन्न राख के कारण
बाली आने-जाने वाली कई उड़ानों को एहतियातन रद्द कर दिया गया जिसके कारण हज़ारों लोग वहां फंस गए हैं। समाचार एजेंसी एपी ने यात्रियों के हवाले से बताया कि कई यात्री बाली में मंगलवार से फंसे हुए हैं।


