'जंगल जंगल बात चली है...' गाने में 'चड्डी' शब्द नहीं रखना चाहता था दूरदर्शन: विशाल भारद्वाज
फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने बताया है कि 'जंगल बुक' के थीम सॉन्ग 'जंगल जंगल बात चली है...' को दूरदर्शन (डीडी) ने शुरू में मंज़ूरी नहीं दी थी। उन्होंने 'मैशेबल इंडिया' से कहा, "डीडी ने (गीतकार) गुलज़ार साहब से पूछा था, 'चड्डी ठीक लग रहा है क्या? इसे पैंट या लुंगी कर देना चाहिए'। वह बोले, 'गंदगी तुम्हारे दिमाग में है'।"


