Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जगन रेड्डी ने पारिवारिक संपत्ति में मेरा हिस्सा ट्रांसफर नहीं किया: बहन शर्मिला

short by विप्रांशु पंत / on Saturday, 26 October, 2024
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर जगन मोहन रेड्डी पर उनकी बहन शर्मिला ने पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा ट्रांसफर नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "मेरे और मेरे बच्चों के पास हमारे हिस्से का एक भी असेट नहीं है।" बकौल शर्मिला, जगन संपत्ति के 'गार्डियन' हैं और उनके बच्चों के बीच संपत्ति बराबर बांटने की ज़िम्मेदारी उनकी है।
read more at Hindustan Times