जडेजा ने सीएसके के लिए सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का बनाया रिकॉर्ड
सीएसके के ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा को रविवार को आईपीएल-2024 में पीबीकेएस के खिलाफ उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही जडेजा ने सीएसके के लिए सर्वाधिक 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। एमएस धोनी सीएसके के लिए 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं।
read more at हिन्दुस्तान


