जन कल्याण को मुफ्त की रेवड़ी कहा गया, गहरी निराशा हुई: बीजेपी छोड़ते हुए पूर्व सांसद
तेलंगाना के बीजेपी नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद आनंद भास्कर रापोलू ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा, "मुझे नज़रअंदाज़ व अपमानित किया गया।" बकौल रापोलू, जन कल्याण को मुफ्त की रेवड़ी कहे जाने से उन्हें गहरी निराशा हुई।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि करदाताओं के पैसों से मुफ्त की रेवड़ी बांटना दुखद है।
read more at न्यूज़ 24


