Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जन्म के बाद बच्चों को कब-कब लगवाना चाहिए कौनसा टीका?

short by शिव / on Wednesday, 24 July, 2024
यूनीसेफ के मुताबिक, बच्चे को जन्म के बाद बीसीजी व हेपेटाइटिस-बी का टीका और पोलियो की खुराक (ओपीवी) देनी चाहिए। 6 सप्ताह बाद पेंटावेलेंट, रोटावायरस, पीसीवी और निष्क्रिय पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) देनी चाहिए। 10 सप्ताह बाद पेंटावेलेंट (डोज़-2), ओपीवी (डोज़-2), रोटावायरस (डोज़-2) और 14 सप्ताह बाद पेंटावेलेंट (डोज़-3), ओपीवी (डोज़-3), आईपीवी (डोज़-2) और रोटावायरस (डोज़-3) की टीका लगवाना चाहिए।