जन्मदिन के एक दिन बाद यूपी के BJP MLA श्याम बिहारी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
बरेली (यूपी) के फरीदपुर से बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पातल ले जाया गया जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। विधायक ने एक दिन पहले ही अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।
read more at News18 हिंदी


