Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जनवरी से वाहनों की कीमत 4% तक बढ़ाएगी मारुति सुज़ुकी

short by रघुवर झा / on Friday, 6 December, 2024
मारुति सुज़ुकी इंडिया ने जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की। मारुति सुज़ुकी ने बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत व परिचालन खर्चों के मद्देनज़र कंपनी ने जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।
read more at भाषा