जब आप किसी को रिप्लेस करेंगे तब तुलना होगी: 'रोडीज़' में रणविजय की जगह लेने पर सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने रिऐलिटी शो 'रोडीज़' में बतौर मेंटोर-होस्ट शामिल होने पर कहा है कि वह प्रतिभागियों के साथ एक रोडी बनकर जीना चाहते हैं। वहीं, शो में 18 साल से होस्ट रहे रणविजय सिंह की जगह लेने पर सोनू ने कहा, "जब आप किसी को रिप्लेस करेंगे तब तुलनाएं होंगी ही और लोग कहेंगे 'कैसा होगा, नहीं होगा'।"


