Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जब तक सड़कें रहेंगी तब तक गड्ढे होते रहेंगे: MP की टूटी सड़कों को लेकर मंत्री राकेश सिंह

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 10 July, 2025
मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने टूटी सड़कों को लेकर कहा है, "जबतक सड़कें रहेंगी, तब तक गड्ढे होते रहेंगे।" उन्होंने कहा, "दुनिया में ऐसी कोई सड़क नहीं है जिसमें गड्ढा न होता हो। देश में कोई ऐसा राज्य नहीं...जहां बारिश में गड्ढे नहीं होते। सड़कों पर भारी बारिश और हैवी ट्रैफिक के कारण भी गड्ढे होते हैं।"