जब भी अच्छी फिल्म देखता हूं या फिल्म बनाता हूं तो इरफान खान की याद आती है: विशाल भारद्वाज
फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने दिवंगत अभिनेता इरफान खान को लेकर कहा है, "मैं जब भी कोई अच्छी फिल्म देखता हूं या फिल्म बनाता हूं तो उनकी याद आती है।" उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा यह डर था कि वह (इरफान) अपने समय से पहले चले जाएंगे लेकिन यह मेरे लिए निजी तौर पर इतना बड़ा झटका होगा यह नहीं सोचा था।"


