Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जब लोटा लेकर शौच करने जाती थीं सान्या मल्होत्रा, ऐक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 18 March 2025
ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने फिल्मों की शूटिंग के दौरान बुनियादी सुविधाओं से दूर वाली लोकेशन पर रहने को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह 'पटाखा' की शूटिंग के दौरान एक गांव में रही थीं जहां उन्हें लोटा लेकर शौच के लिए जाना पड़ता था। 'पटाखा' में सान्या और राधिका मदान ने गांव की बहनों का किरदार निभाया था।