Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'जबरा फैन' गाने को 'फैन' से हटाने पर वाईआरएफ को ₹15,000 का भुगतान करने के आदेश पर रोक

short by Gunjan Goswami / on Tuesday, 21 September 2021
सुप्रीम कोर्ट ने कंज़्यूमर फोरम (एनसीडीआरसी) के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें यश राज फिल्म्स को महाराष्ट्र की एक शिक्षिका को ₹15,000 देने को कहा गया था। बकौल शिक्षिका, फिल्म ‘फैन’ में 'जबरा फैन' गाना न होने से वह ‘ठगा हुआ महसूस कर रही’ थी। हालांकि, कोर्ट ने इस गाने के साथ फिल्म की मार्केटिंग पर सवाल उठाए।