जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 हटने के बाद मिला पहला सीएम, उमर अब्दुल्ला ने ली शपथ
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत विजयी रही एनसी के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह अनुच्छेद 370 हटने और जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग किए जाने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 6 साल से राष्ट्रपति शासन लागू था।
read more at जनसत्ता


