Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी मैच के लिए मुंबई की टीम का हुआ एलान; रोहित व यशस्वी शामिल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 20 January 2025
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को आगामी रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 23 जनवरी से मुंबई का मैच जम्मू-कश्मीर से है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम में श्रेयस अय्यर व शिवम दूबे भी हैं। गौरतलब है, रोहित ने आखिरी बार 2015 में रणजी मैच खेला था।