जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कटरा से अगवा की गई बच्ची को दिल्ली से किया रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कटरा से अगवा की गई एक बच्ची को दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से रेस्क्यू किया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके परिवार को सौंप दिया गया।
read more at दिप्रिंट


