Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में CRPF की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, कई जवान हुए घायल

short by रघुवर झा / on Tuesday, 29 April, 2025
जम्मू-कश्मीर के दूधपथरी इलाके में मंगलवार को सीआरपीएफ का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में कई जवान घायल हुए हैं जिन्हें सेना बेस अस्पताल (श्रीनगर) रेफर किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और घायल जवानों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।