Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में अफज़ल गुरु के भाई ने सोपोर से भरा नामांकन, कहा- कष्ट झेल रहे

short by श्वेता यादव / on Friday, 13 September, 2024
आतंकी अफज़ल गुरु के भाई एजाज़ गुरु ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सोपोर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। बारामूला के देलिना निवासी एजाज़ ने पर्चा दाखिल करने के अंतिम दिन नामांकन दाखिल किया। एजाज़ ने कहा कि सभी कश्मीरियों की तरह वह भी 35 साल से कष्ट झेल रहे, इसीलिए चुनाव में उतरे हैं।