जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ काफिले की 2 बसों और कार में टक्कर, 18 श्रद्धालु हुए घायल
रामबन (जम्मू-कश्मीर) में सोमवार को जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रा के काफिले की 2 बसों और एक कार के बीच टक्कर हो गई जिसमें 18 श्रद्धालु घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, एक बस की ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
read more at ThePrint


