जम्मू-कश्मीर में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप, अफगानिस्तान में था केंद्र
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस दौरान जान-माल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और यह सुबह करीब 10:43 बजे महसूस किया गया। इसके अलावा बुधवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत खैबर-पख्तूनख्वा और पंजाब में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
read more at इंडिया टीवी


