Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर

short by अपर्णा / on Sunday, 20 October, 2024
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शनिवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सेना ने मुठभेड़ में मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की। खबर लिखे जाने तक अन्य आतंकवादियों को पकड़़ने के लिए सेना का सर्च अभियान जारी है।