जम्मू-कश्मीर में मस्जिद निर्माण के लिए दान में मिला अंडा ₹36,000 में हुआ नीलाम
गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) में रविवार को दान में मिला एक अंडा ₹36,000 में नीलाम हुआ। दरअसल, यहां स्थानीय लोग मिलकर मस्जिद का निर्माण करवाने जा रहे हैं जिसके लिए पैसे जुटाते समय किसी ने एक अंडा दान किया जिसकी नीलामी कराई गई। वहीं, मस्जिद निर्माण के लिए एक मुर्गी भी दान में मिली थी जो करीब ₹1 लाख में नीलाम हुई।
read more at NewsBytes हिंदी


