Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा ऑपरेशन, कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकी ढेर

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 14 October, 2025
कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में एलओसी पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। सेना की कार्रवाई अब भी जारी है क्योंकि इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने राइफलें, रॉकेट लॉन्चर, गोला-बारूद समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं। छिपे हुए आतंकियों की तलाश जारी है।
read more at ABP न्यूज़