Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले PDP के मुख्य प्रवक्ता सुहैल ने छोड़ी पार्टी

short by रघुवर झा / on Tuesday, 20 August, 2024
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकार से नेता बने बुखारी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने मंज़ूरी नहीं दी जिससे वह नाराज़ थे। जब महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री थीं तब बुखारी उनके मीडिया सलाहकार थे।
read more at भाषा