Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घर में लगा रखी थी नकली नोटों की फैक्ट्री, जम्मू में स्कैनर-प्रिंटर व धारदार हथियार संग 3 गिरफ्तार

short by / on Tuesday, 29 September, 2026
जम्मू पुलिस ने चौवाड़ी इलाके में छापा मारकर जाली नोट छापने वाले गिरोह के 3-सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से ₹13,500 के जाली नोट, स्कैनिंग मशीन, छपाई मशीन, स्याही और एक 'टोका' (धारदार हथियार) बरामद किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
read more at Inshorts