जम्मू में सर्विस राइफल से गलती से गोली लगने से हुई ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत
जम्मू में सर्विस राइफल से कथित तौर पर गलती से गोली चलने से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जय राज (43) की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, जय नगरोटा के रहने वाले थे और चन्नी इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे। बकौल पुलिस, जांच की जा रही है कि जय की मौत दुर्घटनावश हुई या उन्होंने खुदकुशी की है।
read more at दिप्रिंट


