Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

short / on Wednesday, 18 November 2026
जमशेदपुर (झारखंड) में स्कूल जा रहे बच्चों से भरे CNG ऑटो में अचानक आग लग गई। घटना बिष्टुपुर के साउथ पार्क गोलचक्कर के पास हुई। आग देखकर चालक ने तुरंत ऑटो रोका और स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन ऑटो और बच्चों के स्कूल बैग जलकर राख हो गए।
read more at Abplive