जम्मू कश्मीर के डोडा में एक आतंकवादी गिरफ्तार, एक चीनी पिस्तौल व 14 ज़िंदा कारतूस बरामद
जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में रविवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकवादी के पास से एक चीनी पिस्तौल, दो मैगज़ीन, 14 ज़िंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बकौल पुलिस, मामले में आगे की जांच जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


