जम्मू नगर निगम ने पार्षद का चुनाव लड़ने की योग्यता स्नातक करने के लिए प्रस्ताव किया पारित
जम्मू के नगर निगम ने बुधवार को पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक अनिवार्य करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। जम्मू के मेयर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रस्ताव को जम्मू-कश्मीर के प्रशासन के पास भेजा गया है। बकौल शर्मा, प्रशासन और चुनाव आयोग की मंज़ूरी के बाद ही स्नातक होने की अनिवार्यता कानून बन पाएगा।
read more at भाषा


