जम्मू में दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ की गोलीबारी के बाद लौटा वापस
जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखने के बाद बीएसएफ के जवानों ने उस पर गोलियां चलाई जिसके बाद वह वापस लौट गया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीला पदार्थ तो नहीं गिराया गया है।
read more at दिप्रिंट


