जम्मू-कश्मीर एसआई भर्ती घोटाले में 7 और लोग अरेस्ट, सीबीआई ने अब तक 20 को किया है गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में 27 मार्च को आयोजित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) की लिखित परीक्षा में हुई कथित अनियमितता के मामले में सीबीआई ने गुरुवार को 7 और लोगों को गिरफ्तार किया। सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सीआरपीएफ का हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल व एक एसआई भी शामिल है। मामले में अब तक सीबीआई 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
read more at News18 हिंदी


