Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में जमात-ए-इस्लामी की ₹90 करोड़ से अधिक की संपत्ति की गई सील

short by अनिल कुमार / on Saturday, 26 November 2022
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) की अनंतनाग में 11 स्थानों पर ₹90 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को सील कर दिया है। सील की गईं संपत्तियों में आवासीय व वाणिज्यिक परिसर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में जेईआई की 188 संपत्तियों की पहचान की गई है जिन्हें आगे की कार्रवाई के दौरान अधिसूचित किया जाएगा।
read more at भाषा