जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर
अवंतीपोरा (जम्मू-कश्मीर) के नंबल इलाके में सोमवार को मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, "एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है...ऑपरेशन जारी है।" इससे पहले पिछले हफ्ते लश्कर-ए-तैयबा की स्थानीय शाखा द रेज़िस्टेंस फ्रंट के दो आतंकवादियों को सेना ने श्रीनगर में एक मुठभेड़ में मार गिराया था।
read more at ANI


