जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीमा के नज़दीक मिला संदिग्ध गुब्बारा, लिखा था- 'आई लव पाकिस्तान'
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस ने एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद किया जिसपर 'आई लव पाकिस्तान' लिखा था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि पीले रंग के गुब्बारे पर अंग्रेज़ी और उर्दू भाषाओं में यह मेसेज लिखा हुआ था। गौरतलब है, इसी सप्ताह पंजाब में भारतीय सीमा के 10 किलोमीटर अंदर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा था।
read more at ABP न्यूज़


