जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 4 आतंकियों को किया ढेर
कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों ने बुधवार को दो अलग-अलग जगहों (पोम्बई और गोपालपोरा) पर एनकाउंटर में चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में एक की पहचान आतंकी संगठन द रेज़िस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर अफाक सिकंदर के तौर पर हुई है। बकौल पुलिस अधिकारियों, "सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 135 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है।"
read more at हिन्दुस्तान


