जम्मू-कश्मीर के परिसीमन के खिलाफ एससी में याचिका दायर, अदालत ने केंद्र से मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने परिसीमन प्रस्ताव को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से 6-हफ्तों में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि संविधान के प्रावधानों के विपरीत परिसीमन प्रक्रिया चलाई गई। दरअसल, आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों को 83 से बढ़ाकर 90 करने की सिफारिश की है।
read more at हिन्दुस्तान


