Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, 2 ए.के. 47 राइफल व एक पिस्टल बरामद

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 12 June, 2022
पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) के द्रबगाम इलाके में हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक आतंकी एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल था। बकौल पुलिस, इनके पास से 2 ए.के. 47 राइफल, एक पिस्टल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार व गोला-बारूद बरामद हुए हैं।