जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने एक सरपंच की गोली मारकर की हत्या
बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों ने एक सरपंच को गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सरपंच की पहचान मंज़ूर अहमद बांगरू के रूप में हुई है। कश्मीर पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
read more at हिन्दुस्तान


