Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के मेजर व एक जवान हुए शहीद

short by खुशी / on Wednesday, 22 November, 2023
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) के बाजीमाल इलाके में बुधवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक मेजर व एक जवान शहीद हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, मुठभेड़ में 2 अन्य जवान घायल हुए हैं जबकि एक आतंकी को मार गिराया गया है। दरअसल, सेना को इलाके में हथियारों से लैस 5-6 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।