जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़, गोलीबारी जारी
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू ज़ोन) मुकेश सिंह ने बताया कि कांडी वन क्षेत्र में फिलहाल गोलीबारी चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है और सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकवादियों को घेर लिया है।
read more at News18 हिंदी


