Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने एक ड्रोन को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी

short by सुप्रभा सक्सेना / on Thursday, 13 April, 2023
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक ड्रोन को मार गिराया और इलाके में व्यापक तलाशी अभियान जारी है। ड्रोन से जुड़े पैकेट से एके राइफल की कुछ मैगज़ीन, नकदी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बकौल अधिकारी, मामले में विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
read more at  भाषा