Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के राजौरी व पुंछ में आतंकी हमले के बाद एक सप्ताह से बंद इंटरनेट सेवा हुई बहाल

short by खुशी / on Friday, 29 December, 2023
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले के बाद पुंछ व राजौरी ज़िलों में एक सप्ताह से निलंबित इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अफवाहों पर रोक लगाने व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन ज़िलों में इंटरनेट सेवा बंद की गई थी। पुंछ में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए थे।
read more at भाषा