Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के रामबन में ज़मीन धंसने से 50 से अधिक घरों में आई दरारें

short by खुशी / on Saturday, 27 April, 2024
जम्मू-कश्मीर के रामबन में ज़मीन धंसने से 50 से अधिक घरों और एक मुख्य सड़क में दरारें आ गई हैं। रामबन के उपायुक्त बसीर उल हक चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित इलाके का दौरा किया और बताया कि प्रभावितों को टेंट व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने लोगों को नहीं घबराने और एहतियात बरतने की सलाह दी है।