Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के रियासी में 100 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की हुई मौत

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 30 April, 2023
पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई जिससे कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई थी जिसके कारण बचावकर्मियों को शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
read more at भाषा