Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर से जुड़े 3 आतंकी ढेर, एके-47 राइफल व 2 पिस्टल बरामद

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 20 December, 2022
शोपियां (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 आतंकियों को मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से 2 की पहचान लतीफ लोन और उमर नज़ीर के रूप में हुई जो नागरिक हत्याओं में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, इन आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और 2 पिस्टल बरामद की गई हैं।